logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट! वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग वायरल करने का आरोप, धर्म परिवर्तन और शादी के लिए दबाव का भी दावा


नागपुर: नागपुर के जरीपटका इलाके से नाबालिग बच्ची से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि Instagram के जरिए 11 वर्षीय बच्ची से अश्लील चैट की गई, वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग अपलोड की गई और कथित तौर पर धर्म परिवर्तन व शादी के लिए दबाव बनाया गया। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने POCSO एक्ट, IT एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जरीपटका थाना क्षेत्र में 11 साल की बच्ची से Instagram पर कथित अश्लील बातचीत का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, बच्ची छठवीं कक्षा में पढ़ती है और उसे उसकी सहेली के जरिए एक Instagram ID मिली थी। इसके बाद वह कथित तौर पर आरोपी के संपर्क में आई। आरोप है कि चैटिंग के दौरान बच्ची से अश्लील बातचीत की गई और विशेष धर्म को लेकर बात करते हुए शादी के लिए दबाव बनाया गया।

बच्ची की मां ने जब उसकी Instagram ID चेक की तब चैटिंग और वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग सामने आई। आरोप है कि वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग Instagram पर भी अपलोड की गई। इतना ही नहीं, दूसरे Instagram अकाउंट से भी बच्ची को अश्लील भाषा में मैसेज और अश्लील रील्स भेजने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, बच्ची के नाम से कथित फर्जी Instagram ID बनाए जाने और उस पर धार्मिक पोस्ट डालने की बात भी शिकायत में कही गई है।

मां की शिकायत के बाद जरीपटका पुलिस ने मामला दर्ज कर 24 वर्षीय  चंद्रपुर निवासी आरोपी अंकित संपत देवगड़े  को  गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।