logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nitin Gadkari Threat Call Case: पुलिस ने आरोपी जयेश पुजारी को किया गिरफ्तार, लाया गया नागपुर


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी धमकी मामले में नागपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बेलगावी जेल में बंद आरोपी जयेश पुजारी को पुलिस ने गिरफ्तर कर लिया है और उसे नागपुर लाया गया है। स्पेशल फ्लाइट के जरिए आरोपी को नागपुर लाया गया है। इस बात की जानकारी नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। ज्ञात हो कि, आरोपी जयेश कांता बेलगाम जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

जानें पूरा मामला

 दो महीने पहले केंद्रीय मंत्री के कार्यालय में एक फोन आया। गडकरी को मिली धमकी के बाद से राज्य में व्यवस्था सतर्क हो गई है. 21 मार्च की सुबह खबर आई कि नितिन गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय को तीन धमकी भरे फोन आए. एक बार फिर जयेश पुजारी के नाम से गडकरी को धमकी मिली है। फोन पर बात करने वाले ने 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। उधर, इस मामले में नागपुर पुलिस ने धंतोली थाने में रंगदारी मांगने और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। साथ ही नागपुर पुलिस की एक टीम बेलगांव के लिए रवाना हो गई थी।

युवती को हिरासत में लिया

इस मामले में नागपुर पुलिस ने रजिया नाम की युवती को मैंगलोर से हिरासत में लिया है। साथ ही, पुलिस जांच में पता चला कि गडकरी के कार्यालय को धमकी भरे फोन कॉल और रजिया को किए गए फोन कॉल बेलगाम जेल से किए गए थे।

दो फ़ोन और दो सिम कार्ड मिले 

कुछ दिन पहले बेलगांव जेल से जांच के दौरान आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड पुलिस ने बरामद किए थे जिसमें एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड का इस्तेमाल ताजा दी गई धमकी मामले में इस्तेमाल किए जाने की जानकारी सामने आई थी। साथ ही जनवरी महीने में दी गई धमकी में इस्तेमाल सिम कार्ड भी पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि इन सिम कार्ड का इस्तेमाल अन्य लोगों को भी धमकाने में इस्तेमाल किया गया है क्या इसका खुलासा जांच के बाद होने की संभावना पुलिस व्यक्त कर रही है ।

आरोपी दूसरे केस में जाना चाहता था बाहर 

धंतोली पुलिस की एक टीम क्राइम ब्रांच के साथ बेलगाम जेल में उससे पूछताछ करने गई थी। पुलिस उसके पास गई और उससे पूछताछ की। उस वक्त उसके पास से कई वीआईपी के नाम वाली एक डायरी और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए थे। इस बीच लगातार पूछताछ के दौरान वह मांग कर रहा था कि मैं यहां नहीं रहना चाहता, बल्कि किसी और अपराध में शामिल होकर यहां से निकल जाऊं। बेलगाम जेल से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में बीते मंगलवार को फिर फोन आया। इस बार उसने 'डी' गैंग (दाऊद) का सदस्य होने का नाटक करते हुए गडकरी की हत्या करने की धमकी दी।