logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nitin Gadkari Threat Case: जयेश पुजारी की बेलगाँव रवानगी, विमान से पहुंचाया गया


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के कार्यालय में धमकी भरे कॉल कर फिरौती मांगने वाले आरोपी और कुख्यात आतंकवादी जयेश पुजारी (Jayesh Kanta) उर्फ ​​कंथा उर्फ ​​शाकिर को वापस बेलगाम जेल भेज दिया गया है। कल रात नागपुर पुलिस की एक विशेष टीम विमान से जयेश पुजारी को बेलगांव लेकर गई।

केंद्रीय मंत्री गडकरी के कार्यालय को धमकी देने के मामले में जयेश पुजारी और उसके साथियों के खिलाफ नागपुर में दो मामले दर्ज किए गए थे। वहीं जाँच के लिए कांता सहित उसके साथियों को पूछतछ और जांच के लिए बेलवागी के सेन्ट्रल जेल से नागपुर लाया गया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र जारी जमा कर दिया गया है। इसी के साथ जयेश पुजारी के खिलाफ नागपुर में जांच का हिस्सा पूरा हो चुका है.

इसके अलावा जयेश पुजारी के खिलाफ कर्नाटक में भी कई मामले दर्ज हैं और उस मामले में कर्नाटक पुलिस की जांच जारी है. जयेश पुजारी और उसके साथी आतंकियों के खिलाफ कर्नाटक की अदालतों में कई मामले चल रहे हैं. इसी के कारण जयेश पुजारी कर्नाटक में मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया के लिए वापस बेलगाम जेल भेज दिया गया है। 

इस बीच, जयेश पुजारी ने खुद नागपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय में याचिका दायर कर मांग की कि उसे नागपुर जेल के बजाय बेलगाम जेल में रखा जाए। पहले की जांच में पता चला था कि कैसे जयेश पुजारी को बेलगाम जेल में विभिन्न सुविधाएं, इंटरनेट के साथ मोबाइल फोन और स्वादिष्ट भोजन मिल रहा था. इसलिए जयेश पुजारी अपने साथी आतंकवादियों के साथ उसी बेलगाम जेल में जाने के बाद वही व्यवहार नहीं दोहराएगा।