logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

NMRDA के 1886 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी, मुख्यमंत्री शिंदे बोले- तेजी से काम को करें पूरा


नागपुर: राज्य सरकार ने नागपुर प्रदेश विकास प्राधिकरण के आधीन होने वाले विकास कामों के लिए प्रस्तावित 1889 करोड़ के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। मंजूर बजट में 716 करोड़ की लागत वाली नई सीवेज लाइन का काम भी शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अधिकारीयों को तेजी के साथ काम समाप्त करने का निर्देश भी दिया। 

वियो: नागपूर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के कामों के लिए गुरुवार को मुंबई के सह्याद्री अतिथीगृह में बैठक हुई। मुख्यमंत्री एकनाथ नाथ शिंदे की अगुवाई में आयोजित बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित नागपूर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के आयुक्त मनोज सूर्यवंशी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। 

बैठक में 1886.91 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई, जिसमें कोराडी में महालक्ष्मी जगदंबा तीर्थ विकास चरण 3, दीक्षा भूमि विकास, कैंसर अस्पताल, हिंगणा क्षेत्र में बुनियादी ढांचा, बाढ़ राहत कोष, सड़क विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल निकासी का निर्माण शामिल है। 

इसी के साथ राज्य सरकार ने दक्षिण बी और पूर्व ए क्षेत्रों के लगभग 25 गांवों की गन्दा पानी निकास के लिए अमृत चरण 2 में 500 किमी लंबे सीवरेज चैनल को मंजूरी दी गई है। इस योजना में चार सीवेज प्लांट और एक पंप हाउस शामिल है।