logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

महाराष्ट्र में कोरोना वेरिएंट का कोई मामला नहीं, स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने कहा- हम सभी स्थिति के लिए तैयार


नागपुर: चीन, जापान सहित यूरोपीय देशों में कोरोना के नए वेरिएंट के कारण मामलों में वृद्धि हुई है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की है। केंद्र सरकार के दिए निर्देशों के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री  तानाजी सावंत ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सावंत ने अधिकारियों को भविष्य के लिए तैयार रहने का आदेश भी दिया। इस बात की जानकारी खुद सावंत ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

सावंत ने कहा कि, "केंद्र की एडवाइजरी के बाद हमने आज विभाग के अधिकाइयो के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सभी अधिकारियों को भविष्य के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है।" उन्होंने कहा, "बैठक के दौरान हमने सभी जिलों को तैयार रहने और जहां पहले से टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और ट्रीटिंग की व्यवस्था है उसको ठीक करने और जहां नहीं है वहां की जानकारी देने का आदेश अधिकारियों को दिया है।" उन्होंने आगे बताया कि, “जैसे ही जानकारी मिलेगी सभी व्यवस्था कर दी जाएँगी।”

महाराष्ट्र में नए वेरिएंट का कोई मामला नहीं 

सावंत ने बताया कि, "वर्तमान में महाराष्ट्र में नए वेरिएंट का कोई भी मामला नहीं है। देश में जो चार नए मामले आए हैं वह गुजरात और ओड़िशा में मिले हैं।" उन्होंने आगे कहा कि, "जनता को डरने या घबराने की जरुरत नहीं है।"