logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रदुषण के लिए कोराडी पवार प्लांट नहीं बल्कि नागपुर शहर जिम्मेदार, महाजेनको ने किया बड़ा दावा


नागपुर: महाजेनको ने दावा किया है की कोराडी में हो रहे प्रदूषण की वजह कोराडी ताप बिजली केंद्र नहीं बल्कि नागपुर शहर जिम्मेदार है. महाजेनको ने अपने दावे के साथ महाराष्ट्र पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी अदालत में पेश की है. कोराडी में 660 मेगावाट के दो विस्तारीत परियोजना के विरोध में विदर्भ कनेक्ट द्वारा  याचिका डाली गयी है इसी की सुनवाई के दौरान प्रदूषण को लेकर महाजेनको ने यह दलील दी.

कोराडी में प्रस्तावित बिजली निर्मिति के दो यूनिट के विरोध में डाली गयी याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू है। अदालत के निर्देश पर एमबीसीबी ने 29 और 30 जनवरी के दिन कोराडी में रिकॉर्ड किये गए प्रदूषण के स्तर का विवरण रखा. इस रिपोर्ट में कोराडी में प्रदुषण का स्तर बढ़ा हुआ दर्ज हुआ. इस रिपोर्ट पर महाजेनको ने दलील दी की जिस दिन के यह सर्वे रिपोर्ट थी उस दिन नागपुर शहर में प्रदूषण अधिक था।

नागपुर में प्रदुषण का स्तर ट्रैफिक की वजह से बढ़ रहा है। महाजेनको ने अपनी दलील में कहा की जिस दिन प्रदूषण का स्तर रिकॉर्ड हुआ उस दिन हवाएं उत्तर की दिशा में बह रही थी. उस दिन आसमान में बादल छाए थे. हवा में पीएम 10 व पीएम 2.5 जिस जगह पर प्रदुषण रिकॉर्ड हुआ वही पर थम गए थे इसलिए कोराडी रोड भवंस के परिसर में प्रदुषण बढ़ गया था. न्यायालय में महाजेनको ने यह भी दावा किया की 29 और 30 जनवरी को बिजली केंद्र से आस पास प्रदूषण का स्तर तय मानकों से कम था।

देखें वीडियो: