logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अब नागपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों नहीं लूट पाएंगे कैब ड्राइवर


नागपुर: मिहान इंडिया लिमिटेड प्रबंधन ने नागपुर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल परिसर में रेडियो कैब ऑपरेटरों द्वारा ओवर चार्जिंग यानि सामान्य से अधिक किराया लेने के मुद्दे पर यात्रियों की बढ़ती शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए परिवेक्षकों को नियुक्त करने को कहा है।

प्रबंधन यात्रियों से लगातर शिकायतें मिल रही थीं। प्रबंधन ने बढ़ती शिकायतों के चलते इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और मामले की जांच की। जाँच में पता चला कि, कुछ कैब चालक पार्किंग शुल्क के नाम पर यात्रियों से अनुचित रूप से अधिक शुल्क ले रहे हैं, जबकि ऐप के माध्यम से बुकिंग करते समय यात्रियों द्वारा पहले से ही इसका भुगतान किया जा चुका होता है।

इस लूट को रोकने के उद्देश्य से मिहान इंडिया लिमिटेड के प्रबंधन ने प्रमुख रेडियो कैब ऑपरेटरों जैसे ओला और उबर के शीर्ष अधिकारियों से चर्चा की और कैब चालकों को यात्रियों से अधिक किराया वसूलने से रोकने के लिए, प्रबंधन ने एक अभियान शुरू किया, जिसमें सभी कैब ऑपरेटरों को नागपुर हवाई अड्डे के परिसर में पर्यवेक्षकों अर्थात सुपरवाइजर नियुक्त करने के लिए कहा गया है।

संगठन ने यात्रियों को सचेत करने और उन्हें ऐसे अवांछित उत्पीड़न से बचाने के लिए प्रमुख स्थानों पर नोटिस बोर्ड भी लगाए हैं। इन प्रयासों से शिकायतों में उल्लेखनीय कमी आई है।

मिहान इंडिया लिमिटेड यात्रियों से आग्रह किया है कि वे ऐसे दलालों, ड्राइवरों का से सावधान रहें और अतिरिक्त भुगतान न करें। प्रबंधन ने अनुरोध किया है कि यात्री यह सुनिश्चित करें कि उनकी कैब हवाई अड्डे पर अधिकृत ऐप या कैब बुकिंग काउंटर के माध्यम से बुक की गई है।