logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

अब नाना पटोले ने शिवाजी महाराज पर दिया विवादित बयान, महाराज की जाती को लेकर किया बड़ा दावा


नागपुर: छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर राजनीतिक दल के नेताओं द्वारा लगातार विवादित बयान देना का सिलसिला जारी है। राज्यपाल कोश्यारी, भाजपा नेता प्रसाद लाड के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने महाराज की जाती पर बड़ा दावा किया है। अकोला में एक सभा में बोलते हुए पटोले ने शिवाजी महाराज को कुनबी समाज का बताया है। 

ज्ञात हो कि, राज्यपाल और भाजपा नेताओं के बयान को लेकर पूरी महाविकास अघाड़ी सरकार हमलवार थी। खुद नाना पटोले भाजपा और राज्यपाल पर हमला बोलकर उन्हें इतिहास याद दिलचुके हैं। इसी के साथ उन्होंने केंद्र और राष्ट्रपति से राज्यपाल कोश्यारी को उनके पद से हटाने की मांग कर चुके हैं। वहीं अब खुद पटोले ने महाराज पर विवादित बयान दे दिया है।

राज्य में छिड़ेगा नया विवाद

पिछले कई महीनो से राज्य में छत्रपति को लेकर नए नए दावे किये जारहे हैं। कभी उनके जन्म को लेकर तो कभी उनके कामो को लेकर। वहीं अब कांग्रेस नेता ने उनकी जाती को लेकर नया दावा कर दिया है। वहीं अब यह देखना होगा की जो महाविकास के नेता राज्यपाल और लाड के बयान पर तीखा हमला कर रहे थे वह अब पटोले पर क्या बोलते हैं।