logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: जमीन खरीद के लिए अब गरीब नागरिकों को मिलेंगे एक लाख रुपये


नागपुर: गरीब नागरिकों को अपना घर बनाने के लिए लगने वाली जमीन खरीदी करने के लिए अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 50 हजार रुपए की जगह एक लाख रुपए मिलेंगे। यह जानकारी पंचायत समिति पारशिवनी सभापति मंगला निंबोने ने दी है।

ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीब नागरिकों को विविध सरकारी योजनाओं के तहत मकान बनाने के लिए सरकारी राशि मिलती थी। परंतु जमीन के आभाव में नागरिक इस सुविधा से वंचित रह जाते थे। 

इस समस्या को लेकर पंचायत समिति पारशिवनी सभापति मंगला निंबोने के द्वारा जून 2023 में जिला परिषद की सर्वसाधारण सभा में मुद्दा उठाया गया, तथा संबंधित विभाग से पत्र व्यवहार किया गया। जिसके बाद राज्य सरकार के द्वारा गरीब नागरिकों अब 50 हजार रुपए की जगह एक लाख रुपए देने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इस आशय का जीआर जारी किया गया है। 

देखें वीडियो: