logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अब सड़क की सफाई हुई आसान, अत्याधुनिक सफाई मशीन का आयुक्त ने किया उद्घाटन


नागपुर: उपराजधानी में सड़क सफाई बड़ा मुद्दा है। नागरिकों द्वारा सफाई को लेकर मनपा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते रहते हैं। अभी तक सड़को की सफाई कर्मचारियों द्वारा की जाती है, लेकिन अब से अत्याधुनिक मशीनों द्वारा सड़क की सफाई की जाएगी। मंगलवार को मनपा आयुक्त राधाकृष्ण बी ने अत्याधुनिक रोड स्विपींग वाहन का उद्घाटन किया। इस मशीन से केवल सड़क ही नहीं फुटपाथ भी साफ़ किया जा सकेंगे। 

यह मशीन दुनिया की बेहतरीन कंपनियों में से एक बुचर की है।  मशीन की क्षमता 5 क्यूबिक मीटर है और मशीन एक घंटे में 7 से 8 किमी सड़क साफ कर सकती है। एंटनी मोटर्स के निदेशक थॉमस एडिसन ने कहा कि मशीन में 20 क्यूबिक मीटर कचरे को सक्शन करने की क्षमता है।

प्रति किलोमीटर मनपा देगी 1130 रुपये

यह मशीन एक दिन में 40 किमी की दूरी तय करेगी। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. गजेंद्र महल्ले ने बताया कि, “मशीन का संचालन और प्रबंधन एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि, मनपा कंपनी को प्रति किलोमीटर 1130 रुपये का भुगतान करेगी।”

मशीन करेगी फुटपाथ की सफाई

उन्होंने आगे बताया कि, इस मशीन के द्वारा मनपा शहर में प्रमुख सड़कों, रिंग रोड, आंतरिक सड़कों की सफाई की जाएगी। इससे पहले नगर पालिका के पास दो मशीनें उपलब्ध हैं और इस बेड़े में आधुनिक मशीनें जोड़ी गई हैं। इस मशीन से सड़कों के साथ-साथ डिवाइडर, फुटपाथ आदि सभी की सफाई की जा रही है।