logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अब मनपा के पास होगी नागपुर शहर के विकास की जिम्मेदारी, सरकार जल्द जारी करेगी आदेश


नागपुर: शहर के विकास के लिहाज से एक महत्वपूर्ण निर्णय होने जा रहा है. इस निर्णय के हिसाब से नागपुर शहर के लिए अब एक ही विकास प्लान रहेगा, जिसकी जिम्मेदारी नागपुर महानगर पालिका की होगी. दरअसल शहर के ऐसे हिस्से जहाँ विकास एजेंसी के तौर पर नागपुर सुधार प्रन्यास को जिम्मेदारी है उसे लेकर अब सरकार एक निर्णय लेने वाली है. इस निर्णय के मुताबिक शहर के विकास का प्लान तैयार किये जाने की जिम्मेदारी नागपुर महानगर पालिका को दी जाने वाली है. 

नागपुर शहर के विकास के लिए अब एक ही विकास प्लान तैयार किया जायेगा। मुंबई में पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता में नागपुर शहर के विकास के जुड़े प्रश्नों पर बीते दिनों बैठक हुई थी. इस बैठक में इस निर्णय को लेकर जल्द ही आदेश निकाले जाने की जानकारी मनपा आयुक्त डॉ अभिजीत चौधरी ने दी है. 

मनपा आयुक्त ने बताया कि इस निर्णय की वजह से अब शहर के विकास का एक ही डेवलपमेंट प्लान बनाया जायेगा. शहर के ऐसे सात भाग हैं जहां विकास एजेंसी के तौर पर नागपुर सुधार प्रन्यास जिम्मेदारी संभालती है. लेकिन अब इन भागों के लिए विकास का खाका तैयार किये जाने की जिम्मेदरी नागपुर महानगर पालिका के पास आने वाली है.