logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

अब शहर में टॉयलेट की समस्या होगी दूर, मनपा आयुक्त ने स्मार्ट शौचालय का किया उद्घाटन


नागपुर: शहर में नागरिकों की सुविधा के लिए मनपा द्वारा  कुल चार स्मार्ट शौचालय बनाए जा रहे हैं। इनमें गोकुलपेठ स्थित शौचालय को नागरिकों की सुविधा के लिए खोल दिया गया है। इसके साथ ही सक्करदरा  स्थित  बुधवार बाजार  में एक और  स्मार्ट शौचालय का भी जल्द उद्घाटन  होगा।  इसके अलावा सुगतनगर और  कलमना  में शौचालय का कार्य  शुरू है। इन चारों शौचालयों के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। इसके अलावा  मनपा द्वारा  शहर में और स्मार्ट शौचालयों के निर्माण के लिए  (डीपीआर) सरकार को भेजी गई है. 

गोकुलपेठ बाजार में स्थित इस स्मार्ट शौचालय में महिलाओं, विकलांगों, बच्चों सभी का ख्याल रखा गया है। इस शौचालय में सेंसर आधारित स्मार्ट प्रवेश द्वार है जिसे खोलने या बंद करने की जरूरत नहीं है। महिला टॉयलेट में  सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी लगाई गई है। इस मशीन में 5 रुपये का सिक्का डालकर पैड प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही यूज्ड  पैड के लिए सॅनिटरी पॅड इन्सीनरेटर स्थापित किया गया है। 

महिलाओं के लिए हैंड ड्रायर, दो वॉश बेसिन आदि उपलब्ध कराए गए हैं।  इसके साथ ही मनपा प्रशासन द्वारा नागरिकों से शहर के स्वच्छ और सुंदर बनाये रखने के लिए नागरिकों से कपडे के थैली के इस्तेमाल की सलाह दी है।