logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अब निजी फोन से फोटो निकालना ट्राफीक पुलिसकर्मियों को पड़ेगा भारी, लगेगा लंबा जुर्माना


नागपुर: ट्राफीक नियमो का पालन कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस सड़को पर मुस्तैद रहती है। इस दौरान नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान किया जाता है। पुलिस कर्मी द्वारा उपलब्ध कराई मशीनों के साथ-साथ अपने निजी फ़ोन से तस्वीर खींचकर कर चालान बनाया जाता है। लेकिन अब पुलिसकर्मियों को अपने निजी फ़ोन का इस्तेमाल करना भारी पढ़ने वाला है। पुलिस विभाग ने नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत अब केवल विभाग द्वारा दिए मशीनों की मदद से ही चालान किया जाएगा। इस दौरान अगर किसी ने अपने फ़ोन से वाहनों की तस्वीर ली तो उस पर जुर्माने लगाने की कार्रवाई की जाएगी। 

यह है मुख्य कारण 


पुलिसकर्मियों द्वारा ट्रैफिक नियमो को तोड़ने वालों के खिलाफ चालान बनने के लिए गाड़ी के नंबर प्लेट की फोटो अपने निजी फ़ोन से तसवी खींच लेते हैं। लेकिन कई बार लंबे समय तक कर्मी डाटा अपने फ़ोन में रखे रहते हैं। उसके बाद वह ई-चालान मशीन में उसे उपलोड करते हैं। इस दौरान वह गाड़ी का पूरा नंबर न डालकर केवल गाड़ी के नंबर प्लेट की तस्वीर डालते हैं जिसके कारण किस गाड़ी का चालान किया जा रहा है यह पहचानना मुश्किल हो जाता है। 

जारी किया गया पत्र 


इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस महासंचालक ने सभी पुलिस मुख्यालय को पत्र जारी कर दिया है। नागपुर ट्रैफिक पुलिस विभाग के पास  ई-चालान करने के लिए 300 मशीनें उपलब्ध है। जिसका उपयोग ट्राफीक सिग्नल या अन्य जगहों पर खड़े होकर चालान करने के लिए किया जाता है। 

नहीं भरा जाता है चालान 


पहले ऐसा होता था कि, चालान करते समय पुलिस कर्मियों द्वारा नियम तोड़ने वाले का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर लेते थे। लेकिन जब से ी चालान का सिलसिला शुरू हुआ है वह समाप्त हो गया है। दिए मशीन से अगर चालान कटा जाता है तो मौके पर ही जुर्माना वसूल कर लिया जाता है, लेकिन मोबाइल फ़ोन से निकाले तस्वीर की मदद से बने चालान घर में पहुंचता है। जिसे वाहन चालक द्वारा भरा नहीं जाता है। नागपुर ट्रैफिक पुलिस विभाग के  अनुसार, वर्तमान में तीन लाख ई चालान का जुर्माना भरा नहीं गया है।