logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में GBS मरीजों की संख्या बढ़ी, 2 की मौत, 3 आईसीयू में भर्ती


नागपुर: शहर के मेडिकल कॉलेज में Guillain-Barré Syndrome (GBS) के 10 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इनमें से 2 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। वर्तमान में 3 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं, जिनमें 48 वर्षीय पुरुष (अजनी, वर्धा रोड), 32 वर्षीय पुरुष (शहडोल, मध्य प्रदेश), और बालाघाट की 7 वर्षीय बच्ची शामिल हैं।

डॉक्टरों के अनुसार, GBS एक ऐसी बीमारी है जो श्वसन तंत्र पर असर डालती है, जिसके कारण मरीजों को ऑक्सीजन की कमी महसूस हो रही है। सभी मरीज बीमारी के तीसरे स्टेज में अस्पताल पहुंचे हैं, जिससे उनका इलाज चुनौतीपूर्ण हो गया है।

वर्तमान में, डॉक्टरों की टीम मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, खासकर 7 वर्षीय बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने इस स्थिति के चलते अलर्ट जारी किया है और GBS के मामलों में सतर्कता बढ़ा दी है।