logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

शहर के फ्लाईओवरों पर बढ़ती गड्ढों की संख्या, बनती जा रही जानलेवा


- आस्था तिवारी

नागपुर: जानता की परेशानी तब तक परेशानी ही बनी रहती है, जब तक वो हादसा न बन जाए। आम नागरिकों की दिनचर्या के छोटे-छोटे मुद्दे ठंडे बस्ते में बंद पड़े नजर आ रहे हैं। प्रशासन की नजरअंदाजी के सामने आम नागरिक असहाय से दिखाई पड़ रहे हैं।  

सड़कों और नवनिर्निमत फ़्लाइओवरों पर हुए गड्ढे, हर दिन हादसों को दावत दे रहे हैं। नागपुर शहर के लिए तो ये जैसे आम बात हो गई है। शहर में जहां-तहां, हर जगह सड़कों का काम चल रहा है। उत्तर नागपुर के पंचपावली हो या मंगलवारी फ्लाईओवर, गड्ढों की संख्या में सिर्फ वृद्धि हो रही है। लेकिन महीनों अपने ही स्थान पर, वाहन चालकों को रास्ता बदलकर जाने को मजबूर करते, इन जानलेवा गड्ढों की सुध सिर्फ इसके शिकार हो रहे आम नागरिक ही ले रहे हैं। 

इस फ्लाईओवर पर भारी वाहन जैसे, बस, स्कूल वैन, ऑटो सहित अन्य मालवाहक वाहनों का आना जाना लगा रहता है। वैसे नियम के अनुसार तो भारी वाहन इस फ्लाईओवर से गुजर नहीं सकते। लकिन कहें क्या? 

मंगलवारी से कड़बी चौक जाने वाला यह फ्लाईओवर तो इस हाल पर पहुंच चुका है कि फ्लाईओवर पर बिछी हुए सलाखे तक पारदर्शी हो गई हैं। इस गलती को छुपाने के लिए के लिए उस पर पर्दा डाल दिया गया था। अब पुनः प्रशासन ने सीना चौड़ा कर उस कपड़े को भी हटा दिया है।

इस समस्या की ओर लोक कल्याण विभाग की ढिलाई, कहीं किसी अन्य दुर्घटना को अंजाम न दे दे। लेकिन सवाल अभी यही बना हुआ है कि इन हादसों का ज़िम्मेदार कौन…? जानता के इस छोटे से मुद्दे पर क्या है प्रशासन का जावाब..?