logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चुनाव के समय अधिकारी चुस्त, बाकी समय राम भरोसे; शहर में लगे पोस्टर


नागपुर: नागपुर लोकसभा सीट पर मतदान समाप्त हो चुका है, वहीं सरकारी अधिकारी चुनाव की ड्यूटी से मुक्त हो चुके हैं। चुनाव के समय अधिकारियों द्वारा जिस तरह की स्फूर्ति दिखाई देती है, आम समय में वह नहीं रहती। इसी को लेकर शहर के ट्रैफिक पार्क चौक पर पोस्टर लगाया गया और अधिकारियों की निंदा की गई। 

नागपुर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान हुआ है। मतदान के पहले करीब महीनो से अधिकारी चुकाव की तैयारियों में लगे हुए थे, जिससे चुनाव सफलतापूर्वक सहित बिना किसी दिक्कत के संपन्न हो सके। इस दौरान छोटे से लेकर बड़े अधिकारियो ने न समय देखा और न रात लगातर काम करते रहे। जिसका फल भी सफल मतदान करा कर मिला। 

चुनाव समाप्त होने के बाद अधिकरी फिर अपने पुराने ढर्रे पर चलने लगे हैं। तमाम सरकारी विभगों में कार्यकर्ता कर्मचारी चुनाव के लिए जिस तेजी से काम कर रहे थे, चुनाव समाप्त होने के बाद वह पूरी तरह गायब हैं। छोटे से छोटे काम के लिए नागरिकों को कार्यालय में भागदौड़ कारण पड़ रहा है। यही नहीं काम करवाने के लिए अधिकारियो के बीच घूमना पड़ा रहा है। 

इसी को देखते हुए शहर के ट्रैफिक पार्क चौराहे पर पोस्टर लगाया है और अधिकारीयों की निंदा की गई है। लगे पोस्टर में लिखा है, "क्या आप को पता है चुनाव के समय सरकारी अधिकारी सक्रिय, जिम्मेदार और जवाबदेह सहित बिना छुट्टी के लिए काम करते हैं। वहीं बाकी समय सभी राम भरोसे रहते हैं।"