logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तोड़ा जा रहा पुराना चिंचभवन फ्लाईओवर, आवाजाही के लिए रास्ता बंद


नागपुर: नागपुर- वर्धा हाईवे पर चिंचभवन स्थित पुराना फ्लाईओवर तोड़ा जाने वाला है. यह आरओबी खापरी की ओर से तोड़ा जा रहा है. इसी कारण सोमवार की शाम से ये रास्ता आवाजाही के लिए बंद है. पुल के उक्त हिस्से में कांक्रीट बॉक्स डाले जाएंगे. इस काम के लिए करीब तीन माह का समय लगेगा.

शहर में वर्धा रोड पर बीते दो साल में डायवर्जन की समस्या खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. अब चिंचभवन आरओबी की खापरी की ओर लैंडिंग प्वाइंट को तोड़े जाने के चलते दोनों ओर से पुराने पुल पर आवाजाही बंद कर रास्ते का डायवर्जन कर दिया गया है.

नागपुर-सेवाग्राम के बीच तीसरी व चौथी लाइन के निर्माण की वजह से पुराने पुल के नीचे की चौड़ाई बढ़ाना आवश्यक था. पुराने पुल के काम का ठेका सीएस कंस्ट्रक्शन को दिया गया है. कंपनी ने सोमवार की शाम पुराने पुल की लोहे के पैनल की फैंसिंग के साथ रास्ता बंद कर दिया है.