logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ऑटो की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने आरोपी चालक को किया गिरफ्तार


नागपुर: लापरवाही से चलाते हुए एक ऑटो चालक ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस दुर्घटना में घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक बुजुर्ग की पहचान रामा लक्ष्मण निमजे (60, बिनाकी मंगलवारी, कांजी हाउस चौक) के रूप में हुई है। वहीं इस को लेकर लकड़गंज पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक लखन जयराम कोटकर (35, डिप्टीसिग्नल, बजरंग चौक) निवासी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 20 फ़रवरी को वर्धमान नगर स्थित मेहता पेट्रोल पंप के पास एक बुजुर्ग घायल अवस्ता में मिला था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात 11 बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस में घटना वाली जगह पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।

इसी दौरान पुलिस को एक ऑटो चालक द्वारा बुजुर्ग को टक्कर मारकर भागते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर ऑटो के नंबर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के ऑटो को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।