logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

'तू मुझे गाली क्यों दे रहा है' पूछने पर दोस्त ने चाकू मार कर किया जख्मी, आरोपी फरार 


नागपुर: जरीपटका थाना अंतर्गत युवक पर उसके दोस्त द्वारा चाकू से हमला कर जख्मी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित अविनश लक्ष्मण रागोसे (24, मंडावा बस्ती, नारा) गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी दोस्त विकास चंद्रशेखर बोरकर (30, नारा बसस्टॉप, टॉवर के पास) निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोज शुरू कर दी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी और पीड़ित दोनों मजदुर है। चार मार्च  के दिन फरियादी काम के लिए खोब्रागडे चौक के पास खड़ा था। लेकिन काम नहीं मिलने के कारण वह वहां बैठा हुआ था। तभी आरोपी दोस्त  विकास वहां पहुंचा। इसके बाद दोनों जरीपटका स्थित चांदनी बार पहुंचे और ग्राउंड फ्लोर पर देशी भट्टी में शराब पी। 

इसके बाद दोनों ने दो और निप खरीदी और आरोपी के घर आ गए, जहां दोनों ने फिर से शराब पी। इसके बाद वहां से दोनों नारा बस स्टॉप, समता नगर की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित पान ठेले के पास आ गए। जहां आरोपी ने जेब से एक निप निकाली और आधी पी ली। इस दौरान आरोपी लगातार पीड़ित को गाली देता रहा।

करीब साढ़े सात बजे जब शिकायतकर्ता ने पूछा कि वह आरोपी से गाली-गलौज क्यों कर रहा है। ऐसा सुनते ही नशे की हालत में आरोपी ने अपनी जेब से रामपुरी का चाकू निकाला और जान से मारने की नीयत से शिकायतकर्ता के सीने पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। पीड़ित जैसे-तैसे अपने घर पहुंचा जहाँ उसके परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर जरीपटका पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 504 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।