logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शुक्रवार को स्वामित्व योजना के तहत नागपुर के 376 गांवों को किया जाएगा संपत्ति कार्ड का वितरण


नागपुर: स्वामित्व योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देशभर के 50 लाख से अधिक मकान मालिकों को संपत्ति कार्ड वितरित करेंगे। इस योजना के तहत नागपुर डिवीजन के 376 गांवों में मकान मालिकों को सनद (संपत्ति कार्ड) वितरित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 25 लाभार्थियों को सनद का वितरण किया जायेगा। साथ ही इस मौके पर प्रधानमंत्री देशभर के लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे डॉ वसंतराव देशपांडे सभागृह में होगा। 

यह कार्यक्रम सांसद, विधायक, कलेक्टर के साथ-साथ उपविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, समूह विकास अधिकारी, सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, तलाठी आदि की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

376 गांवों को सनद होगा आवंटित

स्वामित्व योजना के तहत नागपुर संभाग के 376 गांवों को सनद आवंटित किया जाएगा। इसमें नागपुर जिले के 84 गांव, भंडारा जिले के 42 गांव, गोंदिया जिले के 50 गांव, वर्धा जिले के 55 गांव, चंद्रपुर जिले के 81 गांव और गढ़चिरोली जिले के 64 गांव शामिल हैं। विभाग में विशेष कैंप लगाकर सनद का वितरण किया जायेगा।