logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शीत सत्र के अंतिम दिन विभिन्न मांगों के लेकर विधान भवन पर धड़के 2 संगठन


नागपुर: शीत सत्र के अंतिम दिन भी 2 संगठनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को मोर्चे के रूप में अपनी आवाज बुलंद की। समाज क्रांति आघाड़ी सगठन ने जहां ईवीएम मशीन को हटाकर बेल्ट पेपर पर मतदान लेने और सभी कर्मचारियों को जूनी पेंशन दिए जाने जैसे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हल्ला बोल किया वही संभाजी ब्रिगेड संगठन ने भी वर्धा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल शुरू किए जाने अपने मन को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस का भी तगड़ा बंदोबस्त रहा।

उप राजधानी में साल में एक बार शीत सत्र का आयोजन होता है। ऐसे में विदर्भ की जनता को सरकार से उनकी समस्याओं को सुनने तथा उनका निराकरण करने की आस रहती है। इसके चलते ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों से लोग अपनी समस्यें लेकर संगठनों के रूप में विधान भवन पर पहुंचते हैं। 

शीत सत्र के अंतिम दिन बुधवार को भी दो संगठन अपनी अपनी मांगों को लेकर विधान भवन पर धड़के जहां संगठन के पदाधिकारी ने अपने-अपनी मांगों का ज्ञापन सरकार को सौंपा। समाज क्रांति आघाडी संगठन का मोर्चा यशवंत स्टेडियम से निकला जिसे टेकडी  रोड रोक लिया गया जिसके  बाद आंदोलनकारीयों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार को निवेदन सौंपा। 

अधिवेशन के अंतिम संभाजी ब्रिगेड के मोर्चे ने भी वर्धा में मेडिकल अस्पताल  शुरू करने की अपनी अहम मांग को लेकर सरकार पर हल्ला बोल किया। इस दौरान अपनी मांग का निवेदन भी सरकार सौंपा।