logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में हुई ‘वॉर रूम’ की स्थापना; विभिन्न विभाग प्रमुखों की टीम गठित, कलेक्टर ने दी जानकारी


नागपुर: कलेक्टर डॉ विपिन इटनकर ने जानकारी दी है कि परियोजनाओं को शीघ्रता से साकार करने के लिए मुंबई की तर्ज पर नागपुर में भी ‘वॉर रूम’ स्थापित किया गया है। कलेक्टर ने बताया कि नागपुर में कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएँ क्रियान्वित की जा रही हैं। इससे रोजगार सृजन के साथ-साथ आर्थिक विकास को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। इन परियोजनाओं को त्वरित गति से साकार करने के लिए संबंधित विभिन्न विभागों का समन्वय और विभिन्न सरकारी दायित्वों का समय पर पूरा होना आवश्यक है। इस संबंध में प्रशासनिक स्तर पर अनुभव को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के निर्देशानुसार सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है। 

जिलाधिकारी कार्यालय से प्रस्तावित विकास कार्यों एवं योजनाओं के संबंध में संबंधित कार्यान्वयन विभागों को निर्धारित प्रपत्र दिए जाएंगे। उन विभागों को अपने-अपने प्रोजेक्ट की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में भरनी होगी। इस जानकारी की प्रत्येक चरण में समीक्षा की जाएगी।

कलेक्टर डॉ विपिन इटनकर ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर इस संबंध में अलग से पोर्टल विकसित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागाध्यक्षों को यह जांच करने के निर्देश दिये कि वर्तमान में एनआईसी द्वारा किसी पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि इसके लिए निश्चित प्रक्रिया दो दिन में तय कर संबंधित विभागाध्यक्ष को भेज दी जायेगी।

जिलाधिकारी कार्यालय स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में कलेक्टर डॉ विपिन इटनकर की अध्यक्षता में वार रूम के संबंध में व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अपर कलेक्टर तुषार ठोंबरे सहित अन्य विभाग प्रमुख उपस्थित थे।