logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कूलर और पानी की मोटर को हाथ लगाने से गई जान, करंट लगने से एक युवक और छह वर्षीय बालिका की मौत


नागपुर: शहर के ईमामवाड़ा और सक्करदरा पुलिस स्टेशन अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में एक 24 वर्षीय युवक और एक छह वर्षीय बालिका की करंट लगने से मृत्यु हो गई। 

पहली घटना सक्करदरा पुलिस थाना अंतर्गत ओम नगर में हुई। मृतक शुभम मेश्राम घर में लगी पानी की मोटर बंद करने गया था। इस दौरान स्विच को हाथ लगाते ही उसे करंट लगा और वह बेहोश होकर गिर गया। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

वहीं, ईमामवाड़ा थाना अंतर्गत बोरकर नगर, बारा सिग्नल में छह वर्षीय आकांशा संदेले खेलते हुए चालू कूलर के पास चली गई, उसका हाथ कूलर को छूने पर उसे बिजली का झटका लगा। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।    

गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर, पानी की मोटर जैसे इलेक्ट्रिक उपकरणों को छूने पर करंट लगने की संभावना बढ़ जाती है। करंट लगने से मौत होने की अधिकतर घटनाएं गर्मी के दिनों में देखने को मिलती है। इस समय ठंडक पाने के साथ-साथ इन उपकरणों को सावधानी से इस्तेमाल करने की भी जरूरत है। 

कूलर, मोटर को हाथ लगाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान:        

  • आपके हाथ पैर गीले न हों 
  • मोटे मोजे न पहनें 
  • नायलॉन और पॉलिएस्टर कपड़ों से बचें 
  • बारिश तूफान के समय स्विच बंद कर दें 
  • चालू कूलर या मोटर को हाथ न लगाएं