logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में केवल 54.11 प्रतिशत मतदान, गढ़चिरोली में सबसे ज्यादा वोटिंग


नागपुर: नागपुर और विदर्भ की 5 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को चुनाव आयोग के तय कार्यक्रम के मुताबिक मतदान हुआ. चुनाव आयोग की ओर से शुक्रवार रात 11 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, नागपुर में 54.11 फीसदी वोटिंग हुई. सबसे ज्यादा मतदान गढ़चिरोली में 70.38 फीसदी वोटिंग हुई. अब सभी का ध्यान 4 जून को होने वाली मतगणना पर है.

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में विदर्भ की 5 सीटों पर मतदान हुआ. इन निर्वाचन क्षेत्रों में रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरोली-चिमूर, चंद्रपुर शामिल हैं. इन सभी पांच निर्वाचन क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया. 

इस वर्ष प्रशासन द्वारा चलाये गये जन जागरूकता अभियान के अनुसार भले ही मतदान का प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दिलचस्प बात यह है कि गढ़चिरौली-चिमूर लोकसभा क्षेत्र, जो नक्सल प्रभावित है और पिछड़ा माना जाता है, में अन्य चार लोकसभा क्षेत्रों की तुलना में सबसे अधिक मतदान हुआ. 

देखें वीडियो: