logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गरबा स्थलों पर केवल हिन्दुओं को ही मिले प्रवेश: विश्व हिंदू परिषद


नागपुर: नवरात्रि उत्सव के अवसर पर राज्य के विभिन्न शहरों में गरबा उत्सव का आयोजन किया जाता है. विश्व हिंदू परिषद ने मांग की है कि सिर्फ हिंदुओं को ही गरबे में प्रवेश की इजाजत दी जाए और इसके लिए उनके आधार कार्ड की जांच की जाए. उन्होंने यह भी कहा है कि यदि आयोजकों के पास इसके लिए जनशक्ति नहीं है तो विश्व हिंदू परिषद उन्हें जनशक्ति उपलब्ध कराएगी, 

परिषद का कहना है कि गरबा आस्था और भक्ति का विषय है और यह सिर्फ एक नृत्य या कार्यक्रम नहीं है, इसलिए जिन लोगों के पास आस्था और भक्ति नहीं है देवी को उस स्थान पर नहीं जाना चाहिए जहां गरबा का आयोजन हो.

विश्व हिंदू परिषद के महाराष्ट्र और गोवा के नेता गोविंद शेंडे ने कहा, केवल हिंदुओं को ही वहां प्रवेश करना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह इस बारे में स्थानीय पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देंगे.