logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर में कोरोना का केवल एक सक्रिय मरीज, स्वास्थ्य विभाग को मिली बड़ी राहत


नागपुर: एशिया के कई देशों में जहां कोरोना वायरस लगातार अपना कहर बरपा रहा है, वहीं दूसरी तरफ भारत में यह समाप्ति की ओर दिख रहा है। वहीं सबसे महत्वपूर्ण यह कि, उपराजधानी में कोरोना वायरस का केवल एक ही सक्रिय मरीज है। जिससे स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी राहत मिली है।

नागपुर एयरपोर्ट पर टेस्टिंग चल रही है। इसी बीच विदेश से आए एक युवक में कोरोना की पुष्टि होने से बेचैनी बढ़ गई। लेकिन उसके बाद शहर में मरीजों की संख्या में लगातार कमी आई है और वर्तमान में शहरी क्षेत्र में हल्के लक्षण वाला एक ही मरीज है। वहीं, अब तक शहर में कोरोना के कुल 5 लाख 87 हजार 413, ग्रामीण क्षेत्रों में 1 लाख 71 हजार 555, जिले के बाहर 9 हजार 996 केस मिल चुके हैं।

इनमें शहर में 3 लाख 99 हजार 799, ग्रामीण क्षेत्र में 1 लाख 68 हजार 927, जिले के बाहर 8 हजार 328, कुल 5 लाख 77 हजार 54 मरीज कोरोना मुक्त हुए। शहर में अब तक 6 हजार 61, ग्रामीण 2 हजार 628 और जिले के बाहर 1 हजार 669 कुल 10 हजार 358 मरीजों की मौत हो चुकी है।