logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एकनाथ शिंदे को हिन्दू ह्रदय सम्राट बताने पर विपक्ष ने उठाया सवाल, मुनगंटीवार बोले- सामान्य सी बात पर हो रही राजनीति


नागपुर: एकनाथ शिंदे को हिन्दू ह्रदय सम्राट बताने को लेकर  उद्धव गुट सहित तमाम नेताओं ने सवाल उठाया है। वहीं इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री पर हमला भी बोला है। विपक्ष के इस हमले पर पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने जवाब दिया है। मुनगंटीवार ने कहा, "कार्यकर्ताओं को लगता है एकनाथ शिंदे हिन्दुओ की आवाज है, इसलिए लगाया पोस्टर।" इसी के साथ उन्होंने विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

मुनगंटीवार ने नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "बैनर लगाने का काम नेताओं का थोड़ी  है। कल मेरे बैनर मैं लगाऊंगा क्या? एकनाथ शिंदे के बैनर वो लगाएंगे क्या? कार्यकर्ता जब उत्साह में रहते हैं। पार्षद की हैसियत नहीं रहने वाले नेता के समर्थक उसके भावी मुख्यमंत्री होने का पोस्टर लगते हैं। इसमें क्या उस नेता का कसूर है?"

उन्होंने आगे कहा, "एकनाथ शिंदे ने हाथ में अपनी जान लेकर स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के विचारो के रक्षा के लिए इतना बड़ा कदम उठाया है। इस कारन कार्यकर्ताओं को लगता है कि, हिन्दुओ की आवाज उठाने वाला एकनाथ शिंदे है। इस कारण कार्यकर्ताओं ने बोर्ड पर यह लिखा। एक सामान्य सी बात पर इतना हल्ला मचाना और राजनीति करना मुझे लगता यह गलत है।"