logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विपक्ष को लगेगा बड़ा झटका, बावनकुले बोले-14 तारीख को बड़ी संख्या में नेता पार्टी में होंगे शामिल


नागपुर: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बड़ा दावा किया है। शुक्रवार को नागपुर मर पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा कि,"विपक्ष को जल्द ही कई बड़े झटके लगने वाले हैं। 14 मार्च के अंदर बड़ी संख्या में कई बड़े नेता भाजपा का दामन थामेंगे।" हालांकि, बावनकुले ने यह नहीं बताया कि, कौन और किस पार्टी के नेता भाजपा में शामिल होंगे।

महाविकास अघाड़ी पर हमला बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "तीन पार्टियों के 30-40 नेताओं ने राज्य सरकार के बजट को पकड़ के रखा हुआ था। वो लोग केबल सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता पाने में लगे हुए थे, लेकिन इस सरकार में यह सब नहीं है। विपक्षी विधायकों को लग रहा है कि, शिंदे-फडणवीस सरकार अच्छा काम कर रही है।"

विपक्षी विधायकों के चेहरे मुरझाए

बावनकुले ने कहा, "जब देवेंद्र फडणवीस ने बजट पेश किया तो महाविकास अघाड़ी के विधायकों के चेहरे उतर गए। उन्हें लगने लगा है कि, हम गलत जगह बैठे हुए हैं। हमें शिंदे-फडणवीस सरकार के साथ रहना चाहिए था। हमारे ढाई साल बर्बाद हो गए।"

उन्होंने कहा, "विपक्ष के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को लगने लगा है कि, राज्य को लेकर शिंदे-फडणवीस ही आगे ले जा सकते हैं। सलिए बड़ी संख्या में लोग पार्टी में रहे हैं। ये हमारे काम का इनाम है जो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी में प्रवेश कर रहे हैं।"

लोकसभा चुनाव के पहले विपक्ष में होगी बड़ी टूट

बावनकुले ने कहा, "हम किसी के पास नहीं जा रहे हैं, लोग हमारे पास आ रहे हैं। विपक्षी कार्यकर्ता को लग रहा भाजपा ही राज्य का विकास कर सकती है। आने वाले समय में विपक्ष को कई बड़े झटके लगेंगे। बड़ी संख्या में लोग हमारे साथ आएंगे। हम सभी के लिए काम करते हैं, हम केवल बोलते नहीं करते हैं। जैसे-जैसे 2024 आएगा बड़ी संख्या में अन्य पार्टयों के कार्यकर्ता और नेता हमारे साथ आएंगे।