logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

OPS: मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा- सरकार कर्मचारियों की मांग पर लेगी सकारात्मक निर्णय, कांग्रेस-राष्ट्रवादी पर भी साधा निशाना


नागपुर: ओल्ड पेंशन को लेकर राज्य भर के सरकारी कर्मचारी पिछले पांच दिनों से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की इस हड़ताल के कारण राज्य भर में सरकारी काम पूरी तरह ठप हो गया है। कर्मचारी लगातार पेंशन को लागू करने की मांग कर रहे हैं। वहीं इस पर राज्य के पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि, "राज्य सरकार कर्मचारियों की मांग पर सकारात्मक है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।"  

शनिवार को सुधीर मुनगंटीवार ने नागपुर पहुंचे थे। जहां नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। इसी के साथ राज्य पर्यावरण मंत्री ने आंदोलनकारी कर्मचारियों से कहते हुए कहा कि, "कर्मचारियों को भी इसमें ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए, जिससे आम नागरिकों को कोई परेशानी नहीं हो।"

कांग्रेस-एनसीपी पर हमला बोलते हुए कहा, "तब की सरकार ने पुरानी पेंशन को रद्द किया। इसके बाद उन्होंने अदालत ने शपथ पत्र बह दाखिल किया, जिसे पढ़ना चाहिए। यह हमारे समय में बंद नहीं किया गया। पर बिना कारण रहते कांग्रेस-राष्ट्रवादी के समय बंद की गई योजना को लेकर आंदोलन जारी है।"

उन्होंने आगे कहा, "शायद लोगों को लग सकता है कि, शिंदे-फडणवीस की सरकार सकारात्मक है, संवेदनशील है। उन्हें लग रहा होगा की इस सरकार में उनके काम हो जायेंगे, लेकिन इसके पहले कर्मचरियों को जो तब की सरकार ने शपथ पत्र दाखिल किया था उसे एक बार पढ़ना जरूरी है।