logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ में आज और कल ऑरेंज अलर्ट, ओलावृष्टि की आशंका, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी


नागपुर: विदर्भ में आज और कल ऑरेंज अलर्ट के चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. साथ कई जिलो में ओलावृष्टि की भी आशंका है. नागपुर के साथ विदर्भ के अमरावती, भंडारा, गोंदिया, वर्धा जिले को भी अलर्ट पर रखा गया है.

नागपुर में सोमवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे है. सोमवार को नागपुर को ऑरेंज और मंगलवार को यलो अलर्ट पर रखा गया है. मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि, बारिश की चेतावनी भी जारी की है. नागपुर के अलावा विदर्भ के अमरावती, भंडारा, गोंदिया, वर्धा जिले को भी अलर्ट पर रखा गया है. 

मौसम विभाग की मानें तो छत्तीसगढ़ से लेकर उत्तर तमिलनाडु तक एक सिस्टम बना है. तो विदर्भ और कर्नाटक होते हुए गुजर रहा है. इसी वजह से गरज चमक के साथ बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के आसार है. 

चेतावनी के बीच जिला प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है. साथ ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला नियंत्रण कक्ष, जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है.