logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हमारे हिंदुत्व को किसी के सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं भागवत बताये वो कब पूजा करते है-मोहन प्रकाश


नागपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश ने हिंदुत्व के मुद्दे पर भाजपा और आरएसएस को आड़े हांथो लिया है.नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रकाश ने कहा की भाजपा का हिंदुत्व महज दिखावा है.भाजपा और संघ को सिर्फ चुनाव के समय राम और धर्म की याद आती है.राम तो मर्यादा पुरुषोत्तम कहें जाते है लेकिन राम के नाम पर वोट लेने वाले अमर्यादित आचरण करते है.हमें धर्म के नाम पर किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है.कांग्रेस सर्वधर्म समभाव की पार्टी है.ये लोग राहुल गांधी पर बोलते है की वो बुधवार को हनुमान जी के मंदिर क्यों गए जबकि उनका दिन तो मंगलवार का होता है.राहुल से पहले मोहन भागवत बताये वो कब मंदिर जाते है.प्रकाश बोले की मै काशी का निवासी हूँ हर दिन पूजा-पाठ करता हूँ,बिना पूजा किये हम खाना नहीं खाते आज की पत्र परिषद में आने में इसलिए थोड़ी देरी हो गई क्यूंकि पूजा करनी थी.हमारा छोड़े लेकिन पहले भागवत बताये वो कब पूजा करते है.उनकी पूजा सिर्फ विजयादशमी के दिन होती है वो भी लक्ष्मी दर्शन के लिए.इनकी नीति देश को लूटने और पूंजीपतियों को फायदा पहुँचाने वाली रही है.