logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Parshivni: वेकोलि कामठी उपक्षेत्र एवं गोंडेगांव प्रोजेक्ट के कोयला डंपिंग यार्ड में खुलेआम घूम रहा बाघ, श्रमिकों में भय का माहौल


नागपुर: जिले की पारशिवनी तहसील अंतर्गत आने वाले वेकोलि कामठी उपक्षेत्र एवं गोंडेगांव प्रोजेक्ट के कोयला डंपिंग यार्ड में बाघ घुलेआम घूम रहा है. बाघ के इस खुले विचरण को लेकर वेकोलि श्रमिकों में भय का वातावरण निर्माण हो गया है.

वेकोलि कामठी उपक्षेत्र एवं गोंडेगांव प्रोजेक्ट के मध्य रात के समय बाघ खुलेआम घूम रहा है. जबकि वेकोलि श्रमिकों को तीन पारी में कोयला खदान क्षेत्र में काम करने के लिए जाना पड़ता है.

बाघ को लेकर वेकोलि कामठी उपक्षेत्रीय प्रबंधक शरद कुमार दिक्षित ने रामटेक वन परिक्षेत्र अधिकारी अनिल भगत को पत्र देकर बाघ को जल्दी से जल्दी पकड़ने की मांग की है.