logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विभाजन विभीषक दिन आज, केंद्रीय मंत्री गडकरी बोल- धर्म के आधार हुआ विभिजन भारतीय इतिहास का काल अध्याय


नागपुर: गुरुवार को भारत को आजाद हुए 77 साल हो जायेंगे। वहीं आज बुधवार 14 अगस्त है। भारत में इस दिन को विभाजन विभीषक दिन के रूप में मनाया जाता है। धर्म के आधार पर हुए बटवारे और उसके बाद हुए हत्याकांड की याद में इस दिन को मनाया जाता है। इस विभाजन में न केवल भारतीय उप-महाद्वीप के दो टुकड़े किये गये, बल्कि बंगाल का भी विभाजन किया गया और बंगाल के पूर्वी हिस्से को भारत से अलग करके पूर्वी पाकिस्तान बना दिया गया। बटवारे के दौरान हुए हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय इतिहास का काल अध्याय बताया है। 

गडकरी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, "1947 में धर्म के आधार पर हुआ देश का विभाजन भारतीय इतिहास का एक अमानवीय और काला अध्याय है। आज ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर उन सभी लोगों का स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, जिन्हें देश के विभाजन के समय अपनी ज़िंदगी गँवानी पड़ी। देश इस विभाजन की विभीषिका कभी नहीं भूलेगा।"

पीएम मोदी ने किया था ऐलान 

प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 2021 को लाल किले पर अपने भाषण में 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद से 14 अगस्त को बटवारे के दौरान हुए दंगे और उनमें मरने वाले लोगों को याद में यह दिन मनाया जाने लगा। हालांकि, केंद्र के इस निर्णय का कांग्रेस ने विरोध किया था।