logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर से मुंबई आ रही फ्लाइट में यात्री को बिच्छू ने काटा, एयर इंडिया को जारी करना पड़ा बयान


नागपुर: नागपुर से मुंबई आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस में बड़ी घटना हुई है, जहां एक यात्री को बिच्छू ने काट लिया। घटना का पता चलता ही क्रू मेंबर ने तुरंत इसकी मुंबई एरपोर्ट ऑथोरिटी को दी इसके उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यात्री की हालत अभी ठीक है। यह घटना 23 अप्रैल की बताई जा रही है। वहीं अब इस मामले में एयर इंडिया ने बयान जारी किया है।

दरअसल, नागपुर से मुंबई जाने के लिए महिला यात्री एयर इंडिया फ्लाइट क्रमांक AI630 जाने के लिए चढ़ी। जैसे ही महिला सीट पर बैठी उसे एक बिच्छू ने काट लिया। महिला ने इस बात की जानकारी तुरत प्लेन क्रू मेंबर को दी। इसके बाद तुरंत इस बात की जानकारी मुंबई ऐरपोट को दी गई और डॉक्टर को तुरंत तैयार रहने को बोला गया।

फ्लाइट के उतरते ही महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां अब महिला खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी मिलते ही एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम ने विमान का गहन निरीक्षण किया और बिच्छू को पकड़ लिया।

वहीं अब इस मामले पर एयर इंडिया ने बयान जारी कर खेद जताया है। कंपनी प्रवक्ता ने कहा, "यात्री के उतरते ही हवाईअड्डे पर डॉक्टर ने देखा और बाद में अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। हमारे अधिकारी यात्री के साथ अस्पताल गए और छुट्टी तक यात्री को हर संभव सहायता देने की पेशकश की।"

उन्होंने कहा, "हमारी टीम ने प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान का पूरा निरीक्षण किया और बिच्छू पाया जिसके बाद उचित प्रक्रिया की गई। यात्रियों को हुई पीड़ा और असुविधा के लिए हमें खेद है।"