logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

यात्री को फ्लाइट में आया हार्ट अटैक, बांग्लादेश से ओमान जा रहे फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग


नागपुर: बांग्लादेश से ओमान जा रहे फ्लाइट में यात्री को दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराइ गई। जहां यात्री को इलाज के लिए शहर के किम्स-किंग्सवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश के चटगांव से ओमान जा रही सलाम एयरवेज की एक इंटरनेशनल फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्रा के दौरान ही एक यात्री की अचानक से तबियत बिगड़ने पर फ्लाइट नागपुर एयरपोर्ट पर उतरी।  

33 वर्षीय मोहम्मद खैर को यात्रा के दौरान ही दो बार दिल का दौरा पड़ा। इसलिए फ्लाइट क्रू ने तत्काल मेडिकल सहायता के लिए नागपुर हवाई अड्डे पर उतरने का फैसला किया। जिसके बाद  किम्स-किंग्सवे अस्पताल के डॉक्टर  तत्काल जांच के लिए पहुंचे और फिर किम्स-किंग्सवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद फ्लाइट आगे के लिए रवाना हो गई।