logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नव वर्ष में पैसेंजर्स को मिलेगी रेलवे की सौगात, RAC पैसेंजर्स को अब मिलेगा बेड रोल, ZRUCC सदस्य ब्रजभूषण शुक्ला ने किया निर्णय का स्वागत


नागपुर: भारतीय रेलवे ने पैसेंजर्स की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक और बड़ा फैसला लिया है. रेलवे अब ट्रेन में RAC पैसेंजर्स को भी बेडरोल किट की सुविधा देगा.रेलवे की ओर से इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है.बता दें कि एसी कोच में अभी तक RAC पैसेंजर्स को बेडरोल किट की सुविधा नहीं दी जाती थी जिसके कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था और एक्सट्रा लगेज लेकर भी चलना पड़ता था.

रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश

रेलवे की ओर से जारी किए गए आदेश में बताया गया है कि जिस तरह से एसी कोच में सफर करने वाले कंफर्म टिकिट यात्रियों को बेडरोल किट (चादर,तकिया,कंबल) दिया जाता है अब उसी तरह से RAC पैसेंजर्स को भी बेडरोल किट की सुविधा दी जाएगी.आदेश में ये भी लिखा है कि एसी का रिजर्वेशन टिकट कराते वक्त ही पैसेंजर्स से बेडरोल किट का भुगतान करा लिया जाता है लेकिन पहले RAC पैसेंजर्स को अलग से बेडरोल किट नहीं दिया जाता था जो अब उन्हें सफर के दौरान उपलब्ध कराया जाएगा. हालांकि एसी चेयर कार में ये सुविधा अब भी नहीं दी जाएगी.

प्रिंसिपल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रेलवे बोर्ड शैलेन्द्र सिंह की ओर से जारी किए गए आदेश में नई व्यवस्था को तत्काल लागू करने के लिए कहा गया है.

इस निणर्य का स्वागत करते हुए जेडआरयुसीसी सदस्य ब्रजभूषण शुक्ला ने बताया कि, RAC वाले यात्रीगण रिजर्वेशन का जब पूरी रकम अदा करते है तो उन्हें उस का फायदा मिलना चाहिए, इस निर्णय हेतु रेलमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है.