logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

AIIMS की पांचवीं मंजिल से मरीज ने कूदकर दी जान, इस तरह की यह दूसरी घटना


नागपुर: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार को एक मरीज ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार सुबह करीब ५ बजे हुई। मृतक का नाम 71 वर्षीय भिवापुर निवासी नामदेव लानुजी मोहोड़ है। 

मृतक को कुछ दिन पहले सर्जरी के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे वह अचानक खिड़की से नीचे कूद गया। इस घटना से एम्स में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि, एम्स में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 2021 में एक और मरीज ने यहां से कूदकर आत्महत्या की थी। इसके बाद यहां लोहे की बाड़ लगाने का प्रस्ताव बनाया गया लेकिन उसे भी खारिज कर दिया गया था। अब मरीज द्वारा आत्महत्या की दूसरी घटना हो गई। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि इलाज से तंग आकर उसने आत्महत्या की है। सोनेगांव पुलिस आगे की जांच कर रही है।  

देखें वीडियो: