logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

पवनकर हत्याकांड मामला: अदालत ने सजा का किया ऐलान, दोषी विवेक पालटकर को सुनाई फांसी की सजा


नागपुर: पवनकर परिवार हत्याकांड मामले (Pawankar Family Murder Case) में अदालत ने सजा का ऐलान कर दिया है। जिला व सत्र न्यायालय ने दोषी विवेक पालटकर को फांसी की सजा सुनाई गई है। न्यायाधीश आर.एस. पावस्कर की सजा सुनाई। ज्ञात हो कि, आरोपी ने 10 जून 2018 को अपने जीजा और बहन सहित पांच लोगों की हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी को पिछले महीने अदालत ने दोषी माना था। इसी के साथ दोषी एक महीने के अंदर सजा के विरोध में ऊपरी अदालत में याचिका दायर कर सकता है। 

क्या है पूरा मामला? 

मृतक कमलाकर पवनकर आरोपी विवेक पालटकर का जीजा था। पालटकर को उनकी पत्नी की हत्या मामले में उच्च न्यायालय ने बरी कर दिया था। इन सभी कानूनी कार्यवाही के लिए वित्तीय खर्च पवनकर द्वारा वहन किया गया था। जेल से छूटने के बाद  कमलाकर और विवेक में पैसे को लेकर विवाद हो गया। वहीं आरोपी अपने बेटे और बेटी को अपने साथ ले जाने की बात कर रहा था। पवनकर और उसकी पत्नी ने देने से इनकार कर दिया था। इसको लेकर आरोपी काफी गुस्से में था। 

10 जून 2018 को रात 9.30 से 10 बजे के बीच विवेक कमलाकर के घर रात बिताने आया। आधी रात में जब सब सो रहे थे तो विवेक ने तड़के तीन बजे के करीब अपने जीजा और बहन सहित पांच लोगों के सर पर सब्बल से मारकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी ने अपने बेटे को भी मौत के घात उतार दिया। मृतकों में कमलाकर मोतीराम पवनकर (उम्र 48), उनकी पत्नी अर्चना (उम्र 45), मां मीराबाई (आयु 73), बेटी वेदांती कमलाकर पवनकर (आयु 12) और भतीजा कृष्णा उर्फ गणेश विवेक पलटकर (आयु 5) शामिल हैं। इस दौरान विवेक की बेटी वैष्णवी पलटकर (उम्र 7) और मिताली कमलाकर पवनकर (उम्र 9) दोनों बच गईं। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। काफी दिनों की मशक्क्त के बाद पुलिस ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया था।