logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लोहित मतानी की शहर में हुई वापसी, गोयल का मुंबई तबादला


नागपुर: गृह मंत्रालय ने डीसीपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती में दोबारा फेरबदल किया है. शहर से डीसीपी जोन 1 अनुराग जैन और जोन 3 गोरख भामरे का तबादला हुआ था, लेकिन उनकी जगह पर किसी अधिकारी को नहीं भेजा गया था.

वर्तमान में परिमंडल 3 की कमान संभाल रहे डीसीपी निमित गोयल का तबादला मुंबई किया गया है. इसके साथ ही शहर में 3 अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. पिछले दिनों भंडारा के एसपी लोहित मतानी का तबादला लॉ एंड आर्डर विभाग में बतौर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पद पर किया गया था. अब उन्हें नई नियुक्ति देकर वापस नागपुर भेजा गया है.

ज्ञात रहे कि मतानी इसके पूर्व भी शहर में काम कर चुके हैं. उन्होंने परिमंडल 1 और 3 में काम किया है. शहर में होने वाले अपराध और अपराधियों की मतानी को अच्छी जानकारी है. उनके साथ आईपीएस ग्रेड 2 में नियुक्ति देकर महक स्वामी और निथीपुड़ी रश्मिता राव को बतौर डीसीपी नागपुर शहर भेजा गया है. नागपुर ग्रामीण में अपना प्रोबेशन कर रहे आईपीएस दीपक अग्रवाल को नागपुर ग्रामीण उपविभाग और वृष्टि जैन को उमरेड उपविभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.