logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हड़ताल में शामिल नहीं हुए पेट्रोल-डीजल टैंकर चालक, पेट्रोलियम कंपनियों ने नागरिकों से की भीड़ न लगाने की अपील


नागपुर: पेट्रोलियम कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। कंपनियों का कहना है कि कानून के तहत पेट्रोल, डीजल, गैस आवश्यक वस्तुएं हैं, इसलिए पेट्रोल, डीजल, गैस की आपूर्ति और वितरण में कोई बाधा नहीं होगी।

राज्य सरकार ने कल सभी कलेक्टरों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को पेट्रोलियम कंपनियों को सहयोग करने के आदेश दिये हैं. पेट्रोलियम कंपनियों के राज्य समन्वयक संतोष निवेकर ने बताया कि इसके कारण राज्य में 1-2 जगहों को छोड़कर बाकी जगहों पर पेट्रोल-डीजल आपूर्ति की स्थिति सामान्य हो गयी है.

60-70 फीसदी ईंधन की ढुलाई पेट्रोल-डीजल आपूर्तिकर्ताओं के वाहनों से होती है. ये टैंकर चालक हड़ताल में शामिल नहीं हुए हैं. उन्होंने बताया कि अन्य टैंकर चालकों से काम शुरू करा दिया गया है।