logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: परिवार संग पिकनिक मनाना पड़ा भारी, तालाब में डूबने से शख्स की मौत


नागपुर: जिले के सावनेर थाना अंतर्गत कमलेश्वर तहसील  के मांडवी सिवार में एक फार्म हाउस है। इसी फार्म हाउस में  नरखेड़ निवासी नरेश  रेवतकर अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने और कुछ पल खुशियों के बिताने के लिए आये थे। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और मंजूर था। पूरा परिवार पिकनिक मनाने तो जरूर साथ में आया, लेकिन सब वापस खुशहाल नहीं लौटे।  

परिवार के साथ दिन भर पिकनिक मनाने और घूमने के बाद के बाद घर वापस लौटते समय पैर गन्दा होने से नरेश पास के एक बड़े से गड्ढेनुमा तालाब में पैर धोने के लिए गए। तब उनका परिवार वही किनारे पर खड़ा होकर उनके आने का इन्तजार कर रहा था। तभी नरेश का पैर फिसल गया और वो पानी में गिर गया, ये देख घरवालों ने आवाज भी लगाई और बचाने की कोशिश की, लेकिन वो सब नाकाम रहे और पानी में डूबने से नरेश की मृत्यु हो हो गई। घटना की जानकारी परिजनों ने सावनेर पुलिस को दी थी।

जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने नरेश की काफी समय तक तलाश की पर अंधेरा होने के कारण दूसरे दिन स्थानीय गोताखोरों की सहायता से नरेश का शव निकाला गया। इस हादसे से नरेश के परिवार वालों को गहरा सदमा पहुंचा है। इस हादसे के कुछ पहले ही उसने अपने परिवार के फोटो भी निकाली थी।