logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नहीं मिल रही प्लेटफार्म टिकट! होली को देखते हुए 9 दिन के लिए प्लेटफार्म टिकट बंद, भीड़ को नियंत्रित करना उद्देश्य


नागपुर: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है। नागपुर रेलवे स्टेशन समेत कई बड़े स्टेशनों पर 8 मार्च से 16 मार्च तक प्लेटफार्म टिकट बंद कर दिए गए हैं। रेलवे का यह फैसला स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ को कम करने के लिए लिया गया है।

होली के दौरान हर साल यात्रियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा होता है। लोग अपने परिवारों से मिलने के लिए ट्रेन का सफर करते हैं, लेकिन प्लेटफार्म पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने 9 दिनों तक प्लेटफार्म टिकट जारी न करने का फैसला लिया है।

नागपुर रेलवे स्टेशन पर रोज़ाना 100 से ज्यादा ट्रेनें आती-जाती हैं, और करीब 20 हजार यात्री सफर करते हैं। ऐसे में उन्हें छोड़ने और लेने आने वाले परिजनों की वजह से प्लेटफार्म पर भारी भीड़ जमा हो जाती है, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है।

हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों, बीमार यात्रियों, छोटे बच्चों, अशिक्षित यात्रियों और दिव्यांगों के साथ आने वाले परिजनों को प्लेटफॉर्म टिकट लेने की अनुमति दी गई है। तो अगर आप इस दौरान किसी को ट्रेन पर छोड़ने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आपको प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेगा। ऐसे में बेवजह स्टेशन पर भीड़ न बढ़ाएं।