logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पीएम मोदी का 19 सितंबर को विदर्भ दौरा, नागपुर को मिल सकती है एक और वंदे भारत की सौगात!


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 सितंबर को एक दिवसीय विदर्भ दौरे पर रहेंगे. ऐसे में इस बात की संभावना है कि पीएम मोदी के हाथों नागपुर को एक और वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिल सकता है. हालांकि, यह ट्रेन किस मार्ग पर चलेगी इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन बताया जा रहा है कि नागपुर-सिकंदराबाद या नागपुर पुणे रूट पर इस वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने की उम्मीद है. 

रेलवे अधिकारियों की मानें तो नागपुर-पुणे रूट पर पहले से ही कई ट्रेनें चल रही हैं. वहीं, इस रुट पर ट्रैफिक की समस्या भी हमेशा ही बनी रहती है. नागपुर-सिकंदराबाद रुट पर कई सालों से वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेनों को चलाए जाने की मांग जोरों पर है. ऐसे में तकनीकी कारणों के चलते बहुत अधिक संभावना नागपुर सिकंदराबाद-नागपुर रूट की है. 

जानकारी है कि रविवार को इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई से एक रैक नागपुर के लिए रवाना हुई है. नागपुर और सिकंदराबाद या फिर नागपुर और पुणे के बीच के लिए यह रैक आ रही है, जिसका 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उ‌द्घाटन करेंगे। जबकि 19 सितंबर से ट्रेन नियमित रूप से चलाई जाएगी. 

वहीं, 15 सितंबर को ही पीएम मोदी झारखंड में एक साथ 10 वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करने जा रहे हैं. 19 अप्रैल को पीएम मोदी वर्धा में रहेंगे. ऐसे में चर्चाओं को बल मिलना स्वाभाविक है कि पीएम नागपुर को तीसरी वंदे भारत का तौफा दे सकते हैं.