logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नाबालिग के साथ लिवइन में रह रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन महीने की थी प्रेग्नेंट


नागपुर: वाड़ी थाना अंतर्गत एक बेहद चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहां इलाज के लिए आई 17 वर्षीय नाबालिग गर्भवती निकली। पूछताछ में पता चला की नाबालिग पहले से ही एक बच्चे की माँ है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विविध धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी कैलाश राजकुमार अडमाचे (25) को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी और नाबालिग पिछले तीन साल से लिवइन में रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित और आरोपी वाड़ी थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में आजु-बाजू रहते थे। 2020 में युवक ने 14 वर्षीय नाबालिग को अपने जाल में फंसाया और अपने साथ लेकर रहने लगा। पिछले तीन साल से तीनो एक साथ रहते थे। इसी बीच नाबालिग ने एक बालक को भी जन्म दिया।

मार्च महीने 2023 में नाबालिग एक बार फिर से गर्भवती हो गई। तब आरोपी युवक ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उम्र छोटी होने का सदेह होने पर अस्पताल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को कर दी जिसके बाद पुलिस की  जाँच में इस मामले का खुलासा हुआ.पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को की विभिन्न धारों के खिलाफ मामला दर्ज कर ग्रिफ्तार किया है और आगे की जाँच कर रही है।