logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

आठ महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बार मालिक पर किया था हमला


नागपुर: हत्या के प्रयास मामले में पिछले आठ महीने से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली  है। आरोपी का नाम ललित मोहाड़िकर (29, सरजू टाउन, वैष्णवी नगर, वाठोडा) निवासी है। 

ज्ञात हो कि, आरोपी अन्य साथियों के साथ मई  2022 में तहसील थाना अंतर्गत सुरेश सावजी एंड बार में शराब पिने गया था। इस दौरान उसका अपने अन्य साथियों के साथ झाड़ा हो गया था। वहीं बार मालिक राजू कैलाश कुहिकर ने सभी को समझने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने राजू से ही विवाद करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने टेबल पर रखी बियर की बोतल पीड़ित के चेहरे पर मार दी ,जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना को लेकर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं ललित फरार हो गया था। 

गुप्त जानकारी पर की कार्रवाई

पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि, आरोपी आरोपी तहसील थाना क्षेत्र में आने वाला है। खबर की पुष्टि होने के बाद आरोपी को पकड़ने का जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी जानकारी वाली जगह पर आया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी के ऊपर अपहरण का मामला दर्ज 

वहीं छानबीन के दौरान पता चला की आरोपी के खिलाफ चंद्रपुर जिले के दुर्गापुर थाने में मामला दर्ज है। आरोपी ने फिरौती को लेकर प्रदीप गंगमवार (49, महाकाली वार्ड, चंद्रपुर) निवासी का अपहरण कर लिया था और इसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 364 (क), 384, 385, 120 (ख), 143, 147, 149 भादवि उप धारा 4+25 के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी इस मामले में मुख्य आरोपी  है। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने दुर्गापुर पुलिस को सौंप दिया है।