logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ड्रग्स लेकर करता था चोरी


नागपुर: हुड़केश्वर पुलिस ने एक ड्रग एडिक्ट आरोपी को दुपहिया वाहन चोरी के एक मामले में ग्रिफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर 6 दुपहिया वाहन भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पकड़ा गया यह आरोपी अंश गजबे है जो कि नशे की अपनी लत को पूरा करने के लिए ही शहर में इन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, 17 मार्च को जवाहर नगर मानेवाड़ा रोड निवासी फरियादी प्रफुल्ल ठाकरे की केटीएम गाड़ी अज्ञात आरोपी उनके घर के आगे से चुरा ले गए थे। हालांकि इस चोरी के समय एक आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। जांच के दौरान ही पुलिस को आरोपी की लोकेशन कोराडी में मिली थी, जिसके आधार पर ही पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू किया। 

आरोपी बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था जिसके बाद उसका पीछा करते हुए बेसा परिसर में पुलिस ने उसे केटीएम गाड़ी के साथ ग्रिफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अंश गजबे बताया। पुलिस ने जब उसके आपराधिक रिकॉर्ड को चेक किया तो उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का एक मामला अजनी थाने में दर्ज होने की जानकारी मिली। उसकी निशानदेही पर से 6 दुपहिया वाहन भी पुलिस ने बरामद किए हैं। आरोपी ड्रग्स का आदी है और अपनी नशे की इसी लत के चलते शहर में दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।