logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गणतंत्र दिवस के दिन हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का डंडा, 5702 से वसूल किया 5.43 लाख रुपये का जुर्माना


नागपुर: गणतंत्र दिन के उपलक्ष्य में नागपुर पुलिस ने बड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। शहर में कोई अप्रिय घटना न हो इसको लेकर पुलिस बेहद सजग थी। हालांकि, आजादी के जश्न मनाने पर हुड़दंग मचने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कीहै। पुलिस ने इस दौरान 5702 दो पहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की, इस दौरान उनसे 5.43 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल किया है। 

गणतंत्र दिवस की 74वीं वर्षगांठ कल देश भर में देशभक्ति के जोश के साथ मनाई गई। राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर वासियों के बीच जबरदस्त उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि, छुट्टी का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए भी निकले। इस दौरान कई लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए दिखाई दिए।

नागपुर शहर के यातायात विभाग ने गुरुवार को मोटर वाहन अधिनियम के मानदंडों का उल्लंघन करने वाले 5,702 ड्राइवरों  के खिलाफ चालान काटा। यह कार्रवाई अभियान सभी 10 जोन में चलाया गया।