logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पुलिस ने बुटीबोरी वाई पॉइंट पर पकड़ा करीब ५० लाख रुपये का चार क्विंटल गांजा, दो लोगों को किया गिरफ्तार


नागपुर: स्थानीय अपराध शाखा ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बुटीबोरी वाई पॉइंट पर एक कंटेनर वाहन से चार क्विंटल से अधिक का गांजा जब्त किया है. पकड़े गए माल की कीमत करीब ५० लाख का रुपये है. पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. कंटेनर में विशाखापत्तनम से माल लाया गया था जो बिहार जा रहा था.    

पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने बुटीबोरी वाई पॉइंट पर एक गुप्त सूचना के आधार पर, एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक टाटा कंटेनर की तलाशी ली। 

क्राइम ब्रांच की टीम को कंटेनर के अंदर बने एक अलग डिब्बे में, प्लास्टिक की थैलियों में छिपाकर रखा गया 4 क्विंटल 95 किलो 600 ग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत 49,56,000 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने वाहन चालक और वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. टीम ने आरोपियों से दो मोबाइल, टाटा कन्टेनर वाहन सहित कुल 69 लाख 76 हजार रुपये का माल जब्त किया है. जानकारी है कि गांजा भेजने वाला वाहन मालिक और माल प्राप्त करने वाला आरोपी सुनील, दोनों फरार हैं।