logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सुरक्षा व कानून व्यवस्था का जिम्मा संभालने स्वयं सड़क पर उतरे पुलिस आयुक्त सिंगल, अपराधियों में अफरा-तफरी का माहौल


नागपुर: शहर में पिछले 12 दिनों में ही हत्याओं की नौ घटनाओं के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।शहर में बढ़ रही इनआपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त डॉ रविंद्र सिंगल स्वयं सड़क पर उतर कर सुरक्षा व कानून व्यवस्था की कमान संभालनी पड़ी. बीती रात पुलिस आयुक्त ने शहर के कई क्षेत्रों में कॉबिंग ऑपरेशन कर अपराधियों की घरपकड़ की.

नागपुर शहर इन दोनों मानो अपराधियों में पुलिस का खौफ  जैसे खत्म ही हो गया है.और यह बात हम नहीं बल्कि शहर में आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं से स्पष्ट हो रही है. 1 फरवरी की रात नवनियुक्त सीपी डॉ रविंद्र सिंगल ने पुलिस आयुक्त के रूप में नागपुर में अपना कार्यभार संभाला. ठीक उसी दौरान वाठोड़ा पुलिस थाना अंतर्गत दोहरी हत्याकांड की घटना हुई. उसी दिन से शुरू हुआ इन वारदातों का दौर अभी तक रुकने का नाम नहीं ले रहा है. 

लूटपाट, जबरी चोरी जैसी घटनाओं के साथ ही हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में एकाएक वृद्धि होने के चलते पुलिस विभाग के माथे पर भी बल पड़ गए हैं. इसका एक मुख्य कारण नागपुर शहर के अधिकांश थानों में नए पुलिस निरीक्षकों का आगमन भी है. अधिकांश थानों में नए पुलिस निरीक्षकों की नियुक्ति हुई है और उन्हें शहर के माहौल और अपराधियों के बारे में समझने में अभी समय लगेगा. ऐसे में शहर में कानून व न्याय व्यवस्था का जिम्मा संभालने के लिए सीपी डॉ रविंद्र सिंगल को स्वयं सड़क पर उतरना पड़ा.

बीती रात करीब 11 बजे के बाद पुलिस आयुक्त ने अपने आला अधिकारियों के साथ शहर के यशोधरा नगर, कलमना, जरीपटका  और कपिल नगर पुलिस थाना अंतर्गत झुग्गी झोपड़ियों सहित कई संदिग्ध स्थानों पर कॉम्बिंग ऑपरेशन किया. इस दौरान कई अपराधियों के घरों में भी दबिश दी गई और उनकी धर पकड़ की गई.

इस ऑपरेशन के दौरान देर रात तक खुले कई पान ठेलों को भी बंद करवाया गया. हालांकि पुलिस आयुक्त के इस कदम से अपराधियों में खलबली मचने के साथ ही अफरा तफरी का माहौल भी देखने को मिला.