logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पुलिस को नहीं मिला रितु मालू का पीसीआर, अदालत ने भेजा जेल


नागपुर: रामझुला हिट एंड रन केस में जिला सत्र न्यायालय ने बुधवार को इस मामले में रितु मालू की जमानत रद्द कर दी थी। देर रात करीब साढ़े 10 बजे दोबारा कोर्ट खुला जहाँ कोर्ट ने उसे गिरफ्तार करने के आदेश जारी किये। राज्य सीआईडी ने इस आदेश के बाद ही मालू को उसके घर से रात में ही हिरासत में लिया जिसे गुरुवार को कोर्ट में भी पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे जेल रवाना किया है।

बुधवार को नागपुर के बहुचर्चित रामझुला हिट एंड रन मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। जिला और सत्र न्यायालय ने आरोपी रितु मालू की जमानत रद्द कर दी थी। सीआईडी की रिपोर्ट के आधार पर ये फैसला आया था। जिससे रितु की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया। 

रितु मालू के पुराने इतिहास को देखते हुए अब भी उसके शहर छोड़ कर भागने की गुंजाइश थी। लिहाजा सीआईडी की टीम ने रात करीब 10:30 बजे दोबारा कोर्ट खुलवाया और उस की गिरफ्तारी का आदेश प्राप्त किया। देर रात वर्धमान नगर में रितु मालू के घर पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

गुरुवार को रितु मालू को सीआईडी की टीम कोर्ट लेकर गई जहां सीआईडी ने उसकी कस्टडी की मांग की इस मांग को खारिज करते हुए कोर्ट ने उसे जेल रवाना करने के आदेश जारी किये हैं।